नमस्कार दोस्तों, आज हम आप लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना "आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)" के नाम से भी जाना जाता है के बारे में बताऊंगा|
जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं कि सरकारी अस्पतालों में इलाज सही से होता नहीं है और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना इतना महंगा हो गया है कि जिसे अफोर्ड कर पाना हर आम आदमी के वस की बात नहीं है, तो इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने Ayushman Bharat Yojna की शुरुआत की, जिसके तहत भारत सरकार अपने देश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों का 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवाती है| तो अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और फ्री में अपना इलाज करवाना चाहते हैं तो आप हमारे साथ बने रहिये ----
विशेषता | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) |
शुभारम्भ | 23 सितंबर 2018 |
लाभार्थी | 10 करोड़ से अधिक गरीब और जरूरतमंद परिवार |
उद्देश्य | गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करना |
कवरेज | प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा |
लाभ | अस्पताल में भर्ती, दवाइयाँ, डायग्नोस्टिक टेस्ट, और सर्जरी की सुविधा |
हेल्पलाइन नंबर | 14555 |
आवेदन प्रक्रिया | आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन या अस्पताल में पंजीकरण |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pmjay.gov.in |
आयुष्मान भारत योजना क्या है? (Ayushman Bharat Yojna)
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य | (Ayushman Bharat Yojna)
आयुष्मान भारत योजना के पात्रता मानदंड (Ayushman Bharat Yojna Eligibility Criteria )
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पात्रता शर्तें|
- वे लोग जो पहले से किसी के अधीन काम करते हैं (गुलाम जैसे हालात में)।
- ऐसे परिवार जिनके सभी सदस्य 16 से 59 साल के बीच नहीं हैं।
- जो लोग SC/ST समुदाय से आते हैं |
- और जिनके घर में कोई भी शारीरिक रूप से सक्षम बड़ा सदस्य नहीं है, और कोई विकलांग सदस्य है।
- जो लोग खेतों में या निर्माण स्थलों पर मजदूर के रूप में काम करते हैं।
- आदिवासी समुदाय से आने वाले लोग।
- जो कानूनी रूप से बंधुआ मजदूर के रूप में पहचाने गए हैं।
- जो बिना पक्के मकान (दीवार और छत) के कच्चे या झोपड़ी जैसे घरों में रहते हैं।
- जिनके घर में एक ही कमाने वाला है और वह भी मैन्युअल लेबर करता है।
शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पात्रता शर्तें|
- होटल या रेस्टोरेंट में वेटर, वॉशमैन (कपड़े धोने वाले)
- कूड़ा उठाने वाले (रैग पिकर)
- मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, रिपेयर का काम करने वाले
- घरों में काम करने वाले नौकर (घरेलू मदद)
- सफाई कर्मचारी, माली, स्वीपर
- घर से काम करने वाले कारीगर या दर्जी (टेलर)
- कॉल सेंटर, हॉकर, सड़क किनारे दुकान लगाने वाले
- प्लंबर, राजमिस्त्री, वेल्डर, सिक्योरिटी गार्ड
- ड्राइवर, कंडक्टर, हेयर कटिंग करने वाले, रिक्शा चालक
- ऑफिस में छोटे-मोटे काम करने वाले लोग, डिलीवरी बॉय, दुकानदार, वेटर|
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन लोगों को लाभ नहीं दिया जायेगा|
- जिन लोगों के पास टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर या मोटरबोट है।
- जिन लोगों के पास मशीनों से खेती करने की सुविधा है।
- जिन लोगों के पास ₹50,000 की क्रेडिट लिमिट वाला किसान कार्ड है।
- जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं या जो सरकारी कर्मचारी हैं।
- जिन लोगों के पास सरकार द्वारा संचालित किसी गैर-कृषि उद्योग में काम करने की नौकरी है।
- जो लोग महीने का ₹10000 या उससे ज्यादा कमाते हैं |
- जिन लोगों के पास रजिस्टर्ड ठेकेदार या जमीन मालिक (लैंडलॉर्ड) का स्टेटस है।
- जिन लोगों के पास पक्का और अच्छा घर है।
- जिन लोगों के पास 5 एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि है।
आयुष्मान भारत योजना में कौन - कौन से खर्चे कवर किये जाते हैं?
- हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और बाद की सुबिधाओं में होने वाले खर्चे|
- दवाइयां और मेडिकल टेस्ट में होने वाले खर्चे|
- ऑपरेशन, इलाज और हॉस्पिटल के जरूरी खर्चे
- इमरजेंसी केयर और गहन देखभाल (ICU जैसी सुविधा) में होने वाले खर्चे|
- डायग्नोस्टिक टेस्ट (ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, MRI आदि) में होने वाले खर्चे|
- हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद 15 दिनों तक का खर्च, आदि|
आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभ | (Ayushman Bharat Yojna Benefits )
विवरण | लाभ |
---|---|
स्वास्थ्य बीमा कवर | प्रति परिवार को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर। |
कैशलेस इलाज | सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा। |
गंभीर बीमारियों का इलाज | कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज। |
महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष लाभ | गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए विशेष देखभाल | |
कोई आयु सीमा नहीं | सभी आयु वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। |
परिवार के सभी सदस्य शामिल | परिवार के सभी सदस्यों को योजना का लाभ मिलता है। |
आयुष्मान भारत योजना के आवश्यक दस्तावेज़|
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आयु एवं पहचान प्रमाण (आधार कार्ड / पैन कार्ड)।
- पते का प्रमाण
- मोबाइल नंबर/ ई- मेल
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र |
आयुष्मान भारत योजना के तहत कैसे चेक करें कि आप इस योजना का लाभ लेने लिए के योग्य हैं या नहीं?
- सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
- वेबसाइट पर पहुँचने के बाद होमपेज पर "क्या मैं योग्य हूं" सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें, फिर "OTP जनरेट करें" बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP को डालें और "OTP जांचें" बटन पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरें, जैसे नाम, राज्य, उम्र, परिवार के सदस्य और आय से जुड़ी डिटेल्स आदि| उसके बाद "सबमिट बटन" पर क्लिक कर दें| उसके बाद अगर आप योग्य होंगें तो आपकी डिटेल्स निकल कर आ जाएगी|
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने धनतेरस के अवसर पर देश के सभी 70 वर्ष+ वृद्धजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना के तहत ₹5 लाख के मुफ्त उपचार का उपहार दिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए।@PMOIndia pic.twitter.com/1DLuf4w3mu
— National Health Authority (NHA) (@AyushmanNHA) October 29, 2024
आयुष्मान भारत योजना के तहत मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची कैसे प्राप्त करें?
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने धनतेरस के अवसर पर देश के सभी 70 वर्ष+ वृद्धजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना के तहत ₹5 लाख के मुफ्त उपचार का उपहार दिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए।@PMOIndia pic.twitter.com/1DLuf4w3mu