"कुष्ठ रोग (Leprosy)" जिसे हम लोग आम बोल चाल की भाषा में कोड रोग भी बोलते हैं यह एक गंभीर बीमारी है| जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित करती है। क्योंकि जैसेकि हम लोग अक्सर समाज में देखते हैं कि जिस भी व्यक्ति को कुष्ठ रोग हो जाता है तो अक्सर लोग उसके पास जाने और उससे बात करने में कतराते हैं | और मन ही मन सोचते हैं कि उसके पास जाने से कहीं हमें भी यह रोग न जाये | इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की मदद के लिए "कुष्ठ रोग पेंशन योजना" (Leprosy Pension Scheme) शुरू की है। नमस्कार दोस्तों आज हम आप लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगें | कि आप या आपके मित्र में से किसी को यह बीमारी तो इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं?---
कुष्ठ रोग पेंशन योजना क्या है? (What is Leprosy Pension Scheme?)
कुष्ठ रोग पेंशन योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक आर्थिक सुरक्षा योजना है। इस योजना को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित किया जाता है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना को मुख्य रूप से उन लोगों के लिए लागू किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और कुष्ठ रोग के कारण से अपनी आजीविका खो चुके हैं | और उनके पास कमाई के और कोई अन्य साधन नहीं हैं | उत्तर प्रदेश सरकार कुष्ठ रोग पेंशन योजना के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को आर्थिक मदद करने के लिए कुछ वित्तीय सहायता प्रदान करती है| जिसे उत्तर प्रदेश सरकार लाभार्थी के खाते में DBT के जरिये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर देती है| यह वित्तीय सहायता कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को उनके खान - पान और सेहत को सही रखने के लिए सरकार हर महीने उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देती है|
कुष्ठ रोग पेंशन योजना के मुख्य उद्देश्य (Key Objectives of the Leprosy Pension Scheme)
- कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- पीड़ितों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना।
- कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और पीड़ितों को सम्मानजनक जीवन देना।
- कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के खान - पान और सेहत को सही रखना |
कुष्ठ रोग पेंशन योजना के लाभ (Benefits of Leprosy Pension Scheme)
- कुष्ठ रोग योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार निम्नलिखित लाभ प्रदान करती है|
- सरकार पीड़ितों को नियमित रूप से 3000/ माह पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता देती है।
- पेंशन की राशि DBT के जरिये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है।
- यह योजना पीड़ितों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है। और समाज में उन्हें नीची नजरों से देखे जाने से भी बचाती है|
कुष्ठ रोग पेंशन योजना के पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
अगर आप कुष्ठ रोग पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड होने चाहिए:
- आवेदक को कुष्ठ रोग से पीड़ित होना चाहिए।
- आवेदक अगर कुष्ठ रोग से पीड़ित है तो वो किसी भी उम्र का हो इस योजना का लाभ ले सकता है |
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में आना चाहिए। तथा आवेदक अगर शहरी क्षेत्र में रहता है तो उसकी वार्षिक आय 56,460/ से अधिक नहीं होनी चाहिए | और आवेदक अगर ग्रामीण क्षेत्र से है तो उसकी वार्षिक आय 46,080/ से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- आवेदक के पास वैध आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए|
- आवेदक अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहा हो|
कुष्ठ रोग पेंशन योजना के आवेदन की प्रक्रिया (Application Process)
कुष्ठ रोग पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
ऑफलाइन आवेदन:
अगर आप सरकार द्वारा चलाई जा रही कुष्ठ रोग पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और हर महीने ₹3000 की राशि प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सामाजिक कल्याण कार्यालय या जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। उसके बाद इस फॉर्म को सही ढंग से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद, अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा और अगर आपके दस्तावेज सही हैं तो आपकी पेंशन स्वीकृत की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन:
अगर आप ऑफलाइन जाकर फॉर्म भरने में असमर्थ हैं तो आप राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं । ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने फॉर्म को जमा कर दें। फॉर्म को जमा करने के बाद यह आपके राज्य के अधिकारी के पास फोरवोर्ड हो जायेंगे उसके बाद ये अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेंगे, अगर आपने सही दस्तावेज सबमिट किये हैं तो आपकी पेंशन की मंजूरी दे दी जाएगी और आपको हर महीने 3000 रुपये मिलने लगेंगें | अगर आप ये भी करने में असमर्थ हैं तो आप अपने नजदीकी किसी भी जन - सेवा केंद्र पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं| आवेदन करने के बाद रसीद प्राप्त करें ताकि आप आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकें।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents).
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- कुष्ठ रोग का मेडिकल प्रमाण पत्र
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र।
कुष्ठ रोग पेंशन योजना का महत्व (Importance of the Scheme)
कुष्ठ रोग पेंशन योजना भारत के लगभग हर राज्य में चलाई जाती है| यह योजना समाज के वंचित वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करती है । इसके अलावा, यह योजना कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने में भी मदद करती है। अगर आप इस बीमारी से पीड़ित हैं तो इसे अच्छे से समझ सकते हैं की समाज में कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को किस नजर से देखा जाता है| कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के पास बैठने या उनसे बात करने में लोग अक्सर कतराते हैं | हम आपको एक वास्तविक जीवन पर आधारित एक उदहारण देते हैं | - एक बाबा आम्टे थे जो भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थे| उन्होंने कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया| जहाँ हमारा समाज कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को भेदभाव की नजर से देखता था वहां हमारे समाजसेवी बाबा आम्टे ने इन धारणाओं को चुनौती दी और कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन वितरण सारांश (वित्त-वर्ष 2024-25):
Note : वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश सरकार कुष्ठ रोग पेंशन योजना के तहत 12361 कुष्ठरोग से ग्रषित दिव्यांगजनों को लाभान्वित कर रही है|
People also ask?
कुष्ठ रोग पेंशन योजना के तहत कितनी पेंशन मिलती है?
Ans. उत्तर प्रदेश सरकार कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को प्रति माह ₹3000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करती है|
क्या कुष्ठ रोग पेंशन योजना पूरे भारत में लागू है?
Ans. हां, कुष्ठ रोग पेंशन योजना पूरे भारत में लागू है, लेकिन पेंशन की राशि राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। जैसेकि उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य में पीड़ितों को ₹3000 प्रति माह देती है| यह राशि सरकार पीड़ितों के खान - पान उनके सेहत को सही बनाये रखने के लिए देती है|
क्या कुष्ठ रोग से पीड़ित बच्चे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं?
Ans. जी हां|
ये भी पढ़ें|